सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तू निरामया: की कामना के साथ लक्ष्मी नारायण की मूर्ति स्थापित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । बाराबंकी नारायण सेवा संस्थान (लखनऊ) के तत्वावधान में संस्थान मुख्यालय देवा रोड़ बरेठी में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का त्रिदिवसीय कार्यक्रम वैदिक विधि विधान एवं पूजन अर्चन के अलावा मूर्ति स्थापना के साथ संपन्न हुआ।
संस्थान की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश बृजेश पाठक रहे , बतौर विशिष्ट अतिथि विरेन्द्र प्रकाश (क्षेत्र संघचालक) व कृष्ण मोहन (अवध संघ चालक) के अलावा भारी संख्या में संस्थान के पदाधिकारी , श्रद्धालु एवं महिलाएं , कृषक व आस्थावान जन उपस्थित रहे।नारायण सेवा संस्थान लखनऊ की और से आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा की नारायण सेवा संस्थान समाज को नई दिशा देने का काम करेगा संस्थान के माध्यम से बेरोजगार नौजवान कृषक एवं महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कृषि एवं पशुपालन आधारित रोजगार सृजन के लिए प्रशिक्षण की भी दूरगामी योजना तैयार की जाएगी इसके लिए विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर काम किये जाने की जरूरत है।
बृजेश पाठक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेरोजगार नौजवान एवं महिलाओं को प्रशिक्षणोप्रान्त उन्हें कुशल श्रमिक के प्रगतिशील किसान रूप में पारंगत कर उन्हें रोजगार सृजन हेतु ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि नवयुवकों व कृषकों का पलायन रुक सके।
उपस्थित लोगों का आवाहन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान ने समाज को गतिशील एवं राष्ट्रीय भावना को विकसित करने का जो लक्ष्य तय किया है उससे परिवार समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में प्रभावी सहयोग मिलेगा और इसके लिए संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साधुवाद देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण ने किया मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता के द्वारा आयोजन बेबसाइसड का लोकार्पण भी उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया।संस्थान के पदाधिकारी कार्यक्रम संयोजक संयोजक अजय श्रीवास्तव अज्जू , कार्यकारी अध्यक्ष विपिन सिंह ट्रस्टी देवेंद्र श्रीवास्तव मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , समाजसेवी रुपनारायण पर्यावरणविद आर०पी सिंह , देवराज सिंह एडवोकेट महिला पदाधिकारी मोनी गौतम , गुड़िया यादव व समाजसेविका अनुराधा सिंह , किसान नेता परशुराम रावत आदि ने मुख्यमंत्री को भारत माता का चित्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संस्था पदाधिकारीयों के साथ नव स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण मूर्ति के समक्ष पूजन अर्चन कर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण रक्षण का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेद मंत्रोच्चार कर वातावरण को गुंजायमान कर दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

35 minutes ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

38 minutes ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

43 minutes ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

47 minutes ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

53 minutes ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

59 minutes ago