बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उन्होंने निबिया बीओपी, भारत-नेपाल प्रवेश द्वार, और लैंड पोर्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान आईजी के साथ एसपी बहराइच रामनयन सिंह, अपर पुलिस एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, कस्टम सुपरिटेंडेंट पंकज मणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रधुम्न कुमार सिंह, एसएसबी के डिप्टी कमान्डेंट दिलीप कुमार और सुनील कुमार शांति, अपर जिलाअधिकारी नानपारा अश्विनी पांडेय, थाना प्रभारी दद्दन सिंह और आईसीपी के मैनेजर सुधीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।आईजी ने निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने लैंड पोर्ट और कस्टम क्षेत्र में सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चूक न हो।इस अवसर पर आईजी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…
आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…