आरएसएस को समझना है शाखा में आओ-अजय

स्वयंसेवक का संघ और शाखा के प्रति श्रद्धा भाव ही शाखा संगम है

संघ की शाखा में भारत माता के योद्धाओं का होता है निर्माण

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडो में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा संगम कार्यक्रम मे बहराइच नगर के विभिन्न बस्तियो एवं विकासखंड क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली सभी शाखाएं एक स्थान पर लगाई गई। बहराइच नगर के किसान पीजी कॉलेज में आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए l जिला प्रचारक अजय ने कहा कि संघ की शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व का निर्माण होता है l संघ की शाखा से निकले स्वयंसेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र भावना के साथ भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय विपरीत परिस्थितियों में संघ के स्वयंसेवक अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर समाज एवं राष्ट्र रक्षा का कार्य करते हैं l यह सीख स्वयंसेवकों के अंदर नियमित लगने वाली संघ की शाखा से ही उत्पन्न होती है। इसी क्रम मे विशेश्वरगंज खंड के गंगवल बाजार मे शाखा संगम कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक कृष्णानंद कैसरगंज खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक वासुदेव का उद्बोधन स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ । हुजूरपुर खंड स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक डॉ मनोज,तेजवापुर खंड के ग्राम बेड़नापुर में जिला कार्यवाह भूपेंद्र,महसी खंड के ग्राम वैकुंठा में विभाग बौद्धिक प्रमुख अशोक, चितौरा खंड में कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक एवं प्रशिक्षण प्रमुख शिवम व फखरपुर स्थित रामलीला मैदान मे आयोजित शाखा संगम मे सह जिला कार्यवाह अंकुश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।शाखा संगम कार्यक्रम में नगर संघचालक डॉ गोविंद शेखर सह नगर संघ चालक कमल शेखर भगवान नगर के शाखा संगम कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह शिवम सहित सभी खण्डो के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र,अशोक, विवेक,सुधीर ,मोहित,कृष्ण कुमार, रामसकल,वरुण,अभिषेक, टीकाराम,अमर सौरभ ,सहित खण्ड सह सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago