फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नहीं होने पर 1533 पर दे सकते है सूचना- अधिशासी अधिकारी

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया है कि नगर क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगु तथा वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में 01 नवम्बर 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नियमित रूप से वार्ड वार रोस्टर एवं टीम बनाकर प्रतिदिन 02 वार्डो में फागिंग का छिड़काव युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में जल भराव के समस्या के समाधान हेतु एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरीक्षकों द्वारा सघन निरीक्षण किया जाता है। जलकल अनुभाग द्वारा शुद्ध पेय जल की गुणवत्ता का अनुश्रवण हेतु नियमित टेस्टिंग करायी जाती है एवं आवश्यकतानुसार पेय जल को शुद्ध करने हेतु सप्लाई किये जाने वाले पानी के टकियों का क्लोरीनेशन कराया जाता है।

इसके अतिरिक्त हाई रिस्क वाले डेंगू चनात्मक घनत्व वाले क्षेत्रों तथा मच्छर पनपने की सम्भावना वाले जल भराव स्थलों को चिन्हित कर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है इसके अतिरिक्त यदि किसी वार्ड में संवेदनशील स्थलो पर फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नहीं होता है उसकी सूचना नगर पालिका परिषद, देवरिया के कन्ट्रोल रूम नं० 1533 पर दिया जा सकता है। नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा नागरिकों को नगरीय सुविधा प्रदान करने की पूर्ण जिम्मेदारी है यदि इन सुविधाओं को प्रदान करने में यदि कोई कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही किया जाता है तो इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम नं० 1533 पर दी जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

4 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

4 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

5 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

5 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

5 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago