सर्वसामर्थ्य होने पर भी यदि सारथी बने हैं, तो वो श्रीकृष्ण हैं : वरिष्ठ पत्रकार पंकज जैन

द्वारिका का वैभव होने के बाद भी यदि ग़रीब सुदामा के मित्र है, तो वो श्रीकृष्ण हैं : वरिष्ठ पत्रकार पंकज जैन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वार 6 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर सुप्रशिद्ध,लोकप्रिय राष्ट्रवादी समाजिक चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज जैन ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व की सभी भारतीयों को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि, वो कण – कण में है, वो जीवन के हर रंग में है। वो अंग अंग में है, वो हर व्यक्ति के संग में है। भगवान श्रीकृष्ण पूरी दुनियां में आकर्षण का प्रतीक है, तो जो भी जैसे भी जिसको आकर्षित करे, वह उसका श्रीकृष्ण है। सुदर्शन’ जैसा शस्त्र होने के बाद भी यदि हाथ में हमेशा मुरली है, तो वो श्री कृष्ण हैं। ‘द्वारिका’ का वैभव होने के बाद भी यदि ग़रीब असहाय ‘सुदामा’ मित्र है, तो वो श्री कृष्ण हैं। ‘मृत्यु’ के फन पर मौजूद होने पर भी यदि ‘नृत्य’ है, तो वो श्री कृष्ण हैं।सर्वसामर्थ्य होने पर भी यदि सारथी बने हैं, तो वो जगत के पालनहार, लीलाधारी, श्रीगोवर्धनगिरधारी, गोविन्द मुरारी, नंदनंदन, बृजनन्दन, देवकीनंदन, आनन्दकन्द, भक्तवत्सल, यशोदा मैया के लाल, काला, योगेश्वर, गोकुल के नटखट नंद गोपाल, भगवान विष्‍णुजी के परम अवतार योगेश्‍वर, धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन, मोहन, कन्हैया, राधानागर, यशोदानंदन, बांके बिहारी, शांति व सामूहिकता के प्रति, अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, वात्सल्यभाव, प्रेम, करुणा जैसे सोलह कलाओं से समाहित परमावतार योगेश्वर,16 कलाओं के अवतार योगीराज, सत्य के सारथि, संरक्षक, सुदर्शनधारी, कृष्णमुरारी, बाकेबिहारी, ब्रजअवतारी, चराचर जगत का कल्याण करने वाले मथुरा के नाथ श्रीकृष्ण हैं।
जैन ने आगे कहा कि जिनकी हर लीला में है, धर्म व कर्म का सामंजस्य, अन्याय का प्रतिकार और प्रकृति की रक्षा का संदेश, ऐसे लीलाधर, श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, सुदर्शन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव सभी के जीवन को आनंद, उल्लास और माधुर्य से भर दे ऐसी मेरी प्रार्थना है। भगवान श्रीकृष्ण जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें। भक्ति और उल्लास का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। आपका घर-आंगन सुख, समृद्धि, खुशहाली व आनंद से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना हैं। भगवान श्रीकृष्ण सभी का कल्याण करें। इस कामना के साथ सभी भारतीयों को श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

3 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

3 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

15 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

15 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

15 hours ago