समाज का हर व्यक्ति यदि अपने जीवन मे स्वच्छता की आदत विकसित कर ले तो अनेकों समस्याओं का समाधान संभव: प्रो. ओम प्रकाश सिंह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती की पूर्व संध्या पर दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, सिविल लाइंस में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा चलाए जा रहे ” सेवा पखवाड़ा ” के अंतर्गत मंगलवार को महाविद्यालय के चारो इकाईयों के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं के द्वारा महाविद्यालय के अध्ययन कक्षो व परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने सफाई कार्य करके किया।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. सिंह ने स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए बताया कि सभी लोगो को अपने आस-पास व परिसर को स्वच्छ बनाये रखने का हमेशा प्रयास करना व दूसरे को ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।यदि समाज का हर व्यक्ति अपने जीवन मे स्वछता का आदत विकसित कर ले तो भविष्य में होने वाली अनेको प्रकार की समस्यों का समाधान अपने आप ही हो जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय कक्ष व परिसर की सफाई में महाविद्यालय चारो इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष सिंह, डॉक्टर निधि राय, डॉक्टर जितेंद्र कुमार पांडेय, डॉक्टर प्रदीप यादव व महाविद्यालय के आचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, डॉक्टर त्रिभुवन मिश्र व महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर राम प्रसाद यादव व स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago