Categories: Uncategorized

मूर्ति विसर्जन पुल से नहीं आयोजकों से विचार विमर्श कर दिया निर्देश-डीएम

विसर्जन स्थल का लिया जाएगा

भागलपुर /देवरिया।जिलाधिकारी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भागलपुर में घाघरा नदी के किनारे स्थित दुर्गा प्रतिमा विर्सजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पुल से प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि नीचे नदी के किनारे व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए डीएम ने एसडीएम को दुर्गा पूजा आयोजन समितियों, पीस कमेटी एवं ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देवी प्रतिमा का विसर्जन पूर्ण मान-मर्यादा एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया जाए।
डीएम ने प्रतिमा विर्सजन स्थल तक सुगम मार्ग बनाने के लिए पीडब्लूडी के अवर अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। पुल के ऊपर से प्रतिमा विसर्जन होने में दुर्घटना की संभावना रहती है।
प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विसर्जन स्थल पर ट्रैफिक का रूट चार्ट पहले ही बना लिया जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम बरहज अंगद यादव एवं सीओ आदित्य गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

2 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

4 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

5 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

5 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

5 hours ago