पति ने चाकू से वार कर पत्नी को किया घायल

पत्नी अस्पताल में, पति पुलिस हिरासत में

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पत्नी के मायके रहने से नाराज पति ने रतनपुरा बाजार में पत्नी पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। पत्नी को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी भूपेंद्र राजभर पुत्र शिवमुनि राजभर की शादी 4 अप्रैल 2012 को हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय ग्राम पंचायत निवासी विभावती पुत्री शिवगोविंद राजभर से हुई थी ।इनके दो पुत्र विशाल 9 वर्ष और गौतम 7 वर्ष हैं, लेकिन अपने पति के शराब पीने की आदत से विभावती बराबर खिन्न रहती थी । विभावती के ससुर शिवमुनि राजभर ने भी बताया की भूपेंद्र अक्सर शराब पीकर घर आता है परिजनों से झगड़ा करता है, यहां तक कि उसने घर का सामान भी फूंक दिया है। पति की आदतों से नाराज़ होकर पत्नी विभावती इन दिनों अपने मायके अतरौल पांडेय में रहती थी और रतनपुरा बाजार स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका के रूप में लगभग 1 वर्ष से कार्य कर रही थी और वहीं अपने बच्चों को भी पढ़ाती थी, परंतु उसका पति भूपेंद्र पत्नी के मायके रहने से नाराज रहता था और पत्नी की विदाई के लिए बराबर प्रयासरत रहता था । जब विभावती पति के प्रयास के बाद भी ससुराल जाने को राजी नहीं हुई तो पति ने शुक्रवार को दिन में लगभग 2 बजे जब विभावती प्राइवेट स्कूल से पढ़ाकर वापस अपने घर को लौट रही थी, तभी उसके पति ने पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकू से उसके शरीर पर कई बार कर दिए अचानक हुए हमले से विभावती हतप्रभ रह गई। पति ने चाकू से उसके पीठ व हाथ पर कई बार किया जिससे पूरी तरह लहू लुहान होकर वहीं गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पर पहुंचाया। इस घटना की सूचना पर उसके मायके से भी लोग पहुंचे। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया और उसके साले उमेश राजभर की तहरीर पर भूपेंद्र राजभर के विरुद्ध वांछित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मौके से पुलिस ने पत्नी पर चाकू से वार करने वाले आरोपी भूपेंद्र राजभर को हिरासत में ले लिया है ।चौकी प्रभारी राम अवध ने बताया कि इसके पूर्व भी इस पति-पत्नी के विवाद का प्रकरण चौकी पर आ चुका है और बराबर समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया जाता था । फिलहाल आरोपी पुलिस के हिरासत में है और घायल पत्नी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago