पति ने पत्नी की मौत पर तीन लोगों पर लगाया आरोप

जिला अस्पताल में इलाज के‌ दौरान हुई मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पिटाई से महिला की मौत का प्रकरण प्रकाश में आया है जहां थाना राम गांव के ग्राम सभा बसौना माफी ग्राम मनिहारन टेपरा निवासी एक महिला के पति ने पड़ोस के तीन लोगों पर पीटकर पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है, जहां महिला की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौना माफी के मजरा मनिहारन टेपरा गांव निवासी नाजमा उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मुस्तकीम जो की मंगलवार रात को चारपाई पर सो रही थी तभी पति का कहना है की रात पत्नी में चीखने की आवाज आई जिसपर उसने देखा कि पत्नी घायल अवस्था में थी और उसके चेहरे से खून निकल रहा है जिसपर पर उसने वाहन की तलाश की और वाहन न मिलने पर वह पत्नी को ठेलिये की मदद से चिकित्सक पहुंचा जहां उससे पुलिस से सूचना देने की बात जिस पर पति अपनी पत्नी को ठेलिया से लेकर सुबह चार बजे थाने पहुंचा जहां थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने प्राणघातक हमला और मारपीट करने का केस दर्ज कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह महिला की मौत हो गई पति ने पड़ोसी पेरू, नूर और कलाम पर रंजिशन में पीटकर हत्या का आरोप लगाया है वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके की जांच की कि जा रही है ,वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया की थाना राम गांव के ग्राम मनिहारन टेंपर के मुस्तकीम की पत्नी के मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है लाश को पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है वहीं तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

8 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

9 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

9 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

9 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

9 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

11 hours ago