चोरी की घटना में मुकदमा न दर्ज करने को लेकर भूख हड़ताल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) ससना बहादुरपुर में प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मन्दिर से बैटरी चोरी की घटना का नामजद तहरीर देने के बाद भी उभांव पुलिस द्वारा कोई करवाई नही करने पर तहरीर देने वाले व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता कल्याण सिंह ने उभांव पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री दिनेश पाठक और पुलिस के आला अधिकारियों को ट्यूट करके न्याय की गुहार लगाया है। साथ ही पीड़ित का कहना है कि अगर दो दिन में उभांव पुलिस करवाई नही करती है तो 6 नवम्बर दिन रविवार को थाना गेट पर भूख हड़ताल करूंगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ससना बहादुरपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता कल्याण ने गांव के सिद्ध पीठ मन्दिर से सोलर की बैटरी चोरी होने पर एक सप्ताह पहले उभांव पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दिया था। किन्तु उभांव पुलिस चोर को गिरफ्तार करने के बजाय मामले को दबा रही है। स्वयं चोर पूर्व में चोरी किये गए समान को हमारे घर आकर देने की बात कर रहा है। पुलिस के संज्ञान में भी है। उनका आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी उभांव पुलिस द्वारा कार्यवाही न करना पुलिस की सुचिता पर संदेह पैदा कर रहा है। साथ ही लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। इसका शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को भी ट्यूट किया है। साथ ही उनका कहना है कि उभांव पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से 6 नवम्बर को थाना गेट पर भूख हड़ताल करेंगे।

जब हमारे प्रतिनिधि घनश्याम तिवारी ने इस सम्बंध में थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह से बात किये तो एसएचओ द्वारा बताया गया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

31 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

35 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

1 hour ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

1 hour ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

1 hour ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

3 hours ago