बिना फार्मासिस्ट के चल रहे क्षेत्र में सैकड़ों मेडिकल स्टोर, जिमेदार मौन

फर्जी मेडिकल लाइसेंस पर संचालन होता है सैकड़ों मेडिकल स्टोर

दवा माफिया क्षेत्र में सीज मेडिकल स्टोर भी चला रहे तेजी से

अब गांव मे संचालित मेडिकल स्टोर से बढ़ रही हैं नशीली दवाओं की सप्लाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश सरकार जहां प्रदेश भर में स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत का नारा दे रही है वहीं मेडिकल स्टोर के क्षेत्र में डिग्री धारकों को लाइसेंस देकर प्रदेश की लोगों को सुचारू रूप से मेडिकल स्टोर से दवा उपलब्ध हो सके और फर्जी मेडिकल स्टोर पर कड़ा रुख अपनाकर सरकार अलग रूप मे पहचान बना रही है वही जनपद में चौक क्षेत्र, व बागापार क्षेत्र में सैकड़ों मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं जो फर्जी लाइसेंस बनवाकर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। जिससे आए दिन गलत दवा देकर लोगों को काफी परेशान किया जाता है तथा उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। आए दिन मरीज की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में दम घुटते देखा जा रहा है। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं आए दिन उजागर हुई है जिससे बिना फार्मासिस्ट के संचालन से मेडिकल स्टोर से गलत दवा के इंफेक्शन से मरीजों की हालत बुरी हो गई है। कारण यह है कि बिना अनुभव के झोलाछाप डॉक्टर गलत दवा देकर मरीजों का दवा करते हैं जिसमें मरीजों पर काफी प्रभाव पड़ता है। ड्रग अधिनियम के अंतर्गत यह कानूनी जुर्म है यही नहीं क्षेत्र में सैकड़ों मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं का कारोबार भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक बाजार क्षेत्र मे नंदाभार, करौता ,परसौनी, टीकर ,सेखुई,औराटार,मधुवनी ,केवला पुर ,बेलभरिया ,झनझनपुर,एवं बागापार क्षेत्र मे फुरसत पुर ,रामपुर , लखिमा थरुआ,कटहरा,विजय पुर,झुगवां, परासखाड़ , आदि जगहों पर सैकड़ों मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं जो फर्जी लाइसेंस बनवाकर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं जिससे आए दिन गलत दवा देकर लोगों को काफी परेशान किया जाता है। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ ड्रग विभाग द्वारा समय समय पर छापामारी करके कार्यवाही भी किया जाता है लेकिन इन पर कोई असर नही पड़ता है। यही नही चौक व बागापार क्षेत्र मे औषधि निरीक्षक के द्वारा दर्जनों मेडिकल स्टोरों पर हुए कार्यवाही के दौरान सीज किए गये मेडिकल स्टोर भी बड़ी तेजी से चल रहे हैं लेकिन ड्रग विभाग द्वारा इन फर्जी मेडिकल स्टोरों पर कोई विधिक कार्यवाही नही किया गया। जिससे आज भी इनका हौंसला बुलन्द है।
इस विषय पर फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि फर्जी लाइसेंस के मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व उच्च न्यायालय ने आदेश जारी करते हुए कहां है कि मेडिकल स्टोर संचालक एवं फार्मासिस्ट के आधार कार्ड से लिंक करके मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी किया जाए किंतु उच्च न्यायालय के आदेश व प्रदेश सरकार की आदेशों के बावजूद ड्रग विभाग के लापरवाह अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी लाइसेंस से मेडिकल स्टोरों का संचालन करके जिले मे पर्याप्त मात्रा में नशीली दवाओं का कारोबार होता है जो विगत भारत-नेपाल सीमा पर समाचार के पत्र के माध्यम से आए दिन देखने को मिलता है
इस विषय पर औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने कहा कि फर्जी लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी करके कार्यवाही भी किया जायेगा। सीज हुए मेडिकल स्टोर खुले होने पर ड्रग अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करके जेल भेजा जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

9 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

10 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

10 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

10 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago