कैंसर से जंग में एचपीवी वैक्सीन बना सुरक्षा कवच: कुलपति

भावी पीढ़ी को बचाने के संकल्प के साथ विश्वविद्यालय में निःशुल्क टीकाकरण अभियान जारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है। महामहिम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रो. पूनम टंडन के दिशा-निर्देशन में बुधवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया।
यह निःशुल्क टीकाकरण महिला अध्ययन केंद्र एवं हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गृह विज्ञान विभाग परिसर में सम्पन्न हुआ। एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के टीके से बच्चों को कैंसर से बचाने की इस पहल को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा,
“एचपीवी का टीका हमारे कैंसर से बचाव की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इसके जरिए हम भविष्य में कैंसर का बोझ घटाने और जानें बचाने की उम्मीद करते हैं।”
विशेषज्ञों के अनुसार यह वैक्सीन 11 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को सबसे प्रभावी सुरक्षा देती है। वैक्सीनेशन से पहले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीकाकरण की प्रक्रिया ए.पी. सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. दिव्या रानी सिंह, मुख्य नियंता प्रो. विनय सिंह, डॉ. शिखा सिंह (अंग्रेजी विभाग), डॉ. अनुपम कौशिक, डॉ. नीता सिंह (गृह विज्ञान विभाग), डॉ. प्रीति गुप्ता (रसायन विभाग) समेत विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान का पहला चरण 30 मई को हॉल में आयोजित किया गया था। विश्वविद्यालय द्वारा यह वैक्सीनेशन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके से कराया जा रहा है, जो सर्वाइकल कैंसर के साथ-साथ अन्य प्रकार के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और समाज को टीकाकरण के प्रति जागरूक होने की अपील की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

25 minutes ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

31 minutes ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

40 minutes ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

5 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

8 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

8 hours ago