भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर–पिंडी मार्ग पर जिरासों गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे टक्कर काफी जोरदार हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर भागलपुर पुलिस चौकी से चौकी इंचार्ज सुनील सिंह, हरि गोविंद सिंह, इजहार खान व सुनील पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात को सामान्य कराया।हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है—
विनय सनी (18) पुत्र राजकुमार साहनी,आकाश (18) पुत्र धुरंधर, निवासी तूर्तिपार (बलिया),
परमहंस विश्वकर्मा (20) पुत्र विश्वामित्र विश्वकर्मा, निवासी बाकूची मिश्रा, मगहरा (देवरिया),प्रेमचंद पांडे (50) पुत्र राम हजारी पांडे,दिनेश चंद्र पांडे (55) पुत्र राम हजारी पांडे, निवासी पौनरिया (देवरिया)।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…
एशियन गेम्स-2026 में आर.एफ.आई पर्यवेक्षक की भी संभालेंगे जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार गोरखपुर…
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…