मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मऊ जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए।
यह दुर्घटना हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर मार्ग पर रात करीब 1:30 बजे हुई। बलिया लौट रही बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़े – UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु 20 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर अपने घर बलिया लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़े – देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…