गृह मंत्री अमित शाह का पटना दौरा रद्द, 8 अगस्त को करेंगे सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में सीता मंदिर का शिलान्यास

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पटना दौरा अब रद्द कर दिया गया है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार शाह को गुरुवार, 7 अगस्त की रात पटना पहुंचना था और वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सीतामढ़ी जाना था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। गृह मंत्री अब सीधे 8 अगस्त को दरभंगा हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से पुनौरा धाम, सीतामढ़ी रवाना होंगे।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अब सीधे पुनौरा धाम में आयोजित मां जानकी मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद शाह दरभंगा एयरपोर्ट के जरिए वापस लौट जाएंगे।

राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य सीता मंदिर

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम को मां सीता की जन्मस्थली माना जाता है। यहां अयोध्या के श्रीराम मंदिर की भांति एक भव्य जानकी मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। 8 अगस्त को भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।

मंदिर निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला, आवासीय परिसर, यात्री सुविधाएं, पवित्र सरोवर, और पार्किंग स्थल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य पुनौरा धाम को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक व सांस्कृतिक तीर्थ स्थल बनाना है।

राजनीतिक चर्चा रद्द, पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी

पटना में शाह के रात्रि विश्राम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली रणनीतिक बैठक भी अब रद्द हो गई है। पार्टी के कई नेताओं को इस कार्यक्रम से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन सुरक्षा, समय-संयोजन और प्राथमिकता के आधार पर शाह का यह कार्यक्रम रद्द किया गया है।

पुनौरा धाम को वैश्विक मान्यता दिलाने की पहल

धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण पुनौरा धाम को विकसित करने की इस पहल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। संत-महात्माओं, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन समारोह एक भव्य आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि पर्यटन व आर्थिक विकास की दृष्टि से भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago