गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के तत्वाधान में गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह मध्य शिवाल नगर मोहद्दीपुर जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरी, अध्यक्षता प्रवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन पुरी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामाशीष गिरी देवरिया, बी. एन. गिरी आजमगढ़, वीरेंद्र गिरी व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डा. गोस्वामी गौरव भारती ने किया।
होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरी व प्रवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन पुरी ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, सनातन संस्कृति में हम इस भाईचारे के पर्व के रूप में भी जानते हैं। हम सभी का यह धर्म और कर्तव्य है कि हम इस पर्व के माध्यम से अपने सनातन धर्म को नई ऊंचाई पर ले जाने हेतु कार्य करें और पुरे विश्व में गुरु आदि शंकराचार्य के संकल्प को पूरे विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना है।
विशिष्ट अतिथि रामाशीष गिरी देवरिया, अवकाश प्राप्त वायु सेवा अधिकारी बी. एन. गिरी आजमगढ़ ने कहा कि गोस्वामी समाज हिंदुत्व का चेहरा है, आज पूरे विश्व में जिस प्रकार से लोगों में हिंदुओं के प्रति एक गलत भावना पैदा की जा रही है हमें उसका मिलकर सामना करना है ।
वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश गिरी ने सभी को होली की ढेर सारी बधाई देते हुए गोरखपुर में समाज को संगठित होने का संकल्प दिलाया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरेंद्र किशोर पुरी व राष्ट्रीय महामंत्री डा. गोस्वामी गौरव भारती ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन एक जाति का संगठन ना होकर सनातन समाज का संगठन है, जिसके माध्यम से समाज के पिछड़े और निर्धन लोगों की सेवा का कार्य किया जाता है। समाज में जब तक कोई दुखी है तब तक हमारा संगठन उसके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करता रहेगा।
होली मिलन में अन्य वक्ताओं में पवन गिरी, पशुपति नाथ गिरी, बी. एन. गिरी, अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर दयाशंकर भारती, वीरेंद्र गिरी, रत्नेश चंद्र गिरी, राकेश गिरी, कमलेश गिरी, ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेकानंद गिरी, राधेश्याम गिरी, राजपाल गोस्वामी, योगेंद्र प्रताप नारायण गिरी, अरुण कुमार गिरी, लकी पुरी, राजकुमार गोस्वामी, परमानंद गोस्वामी, कमलेश प्रताप गिरी, विजय गोस्वामी, अखिलेश गोस्वामी, हेमचंद्र गिरी, आलोक भारती, शिवम गिरी, योगेश गिरी, विजय प्रताप गिरी, डॉक्टर गोस्वामी गौरव भारती आदि सैकड़ो गोस्वामी समाज के कार्यकर्ता, भाई बंधु उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की ढेर सारी बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

7 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

7 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

7 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

8 hours ago