आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का जन्मदिवस स्थानीय सन साइन होटल में समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और हिन्दू नेत्री सीमा गुप्ता शामिल हुए। मंच पर आगरा जिला के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस समारोह में हिन्दू योद्धाओं को हिन्दू केसरी शौर्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि ताज महल में गंगाजल चढ़ाने और भगवा लहराने वाली हिन्दू नेत्री मीरा राठौड़ और आगरा की मस्जिद में श्री कृष्ण की आरती करने वाले गोपाल चाहर को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू केसरी शौर्य सम्मान से सम्मानित कर उन्हे हिन्दू समाज का प्रेरणास्त्रोत बताया। अन्य सम्मानित होने वाले योद्धाओं में मीरा दिवाकर, सौरभ बाबू शर्मा, अधिवक्ता बृजेश भदौरिया, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार और अंकित के नाम शामिल हैं। जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में घर वापसी अभियान के माध्यम से भारतीय मुसलमानो से अपने पूर्वजों के सनातन धर्म में वापस लौटने और भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने का सिंहनाद किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही भारतीय मुसलमानो का पैतृक धर्म है और उन्हें अपने मूल धर्म में वापस लौट आना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ताजमहल तेजोमहालय है और हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मुगल शासक शाहजहां ने धोखे से तेजो महालय को ताज महल नाम देकर हिंदुओं की प्राचीन विरासत से छेड़छाड़ की। हिन्दू महासभा तेजो महालय की विरासत को पुनः वापस लेने के लिए सतत प्रयत्नशील है और हर हाल में तेजो महालय लेकर रहेगी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में संजय जाट को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके यशस्वी और दीर्घायु होने की मंगल कामना की। संजय जाट ने अपने जन्मदिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका जीवन सनातन धर्म पर पूर्ण रूपेण समर्पित है और सदैव समर्पित रहेगा। समारोह को सफल बनाने में हिन्दू महासभा आगरा जिला अध्यक्ष सौरभ बाबू शर्मा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…
26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…