Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा ने मंदिर निर्माण पर विधेयक पारित करने की मांग की – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमे उन्होंने कहा कि अब मथुरा में मंदिर बनाने की बारी है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा उनके बयान का स्वागत करती है और उनसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विधानसभा में विधेयक पारित कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग करती है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में केंद्र और 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ होने पर अयोध्या में मंदिर निर्माण का 500 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ। अब मथुरा में मंदिर निर्माण की बारी है। योगी आदित्यनाथ के इस प्रेरक उद्गार ने देश के बहुसंख्यक समाज के अंतर्मन में एक नई चेतना का संचार किया है। जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विधानसभा में मंदिर निर्माण का विधेयक पारित कर अपनी कथनी को सत्य का जामा पहनाए और पुनः पूर्ण बहुमत हासिल कर करोड़ों देशवासियों का मंदिर निर्माण का संकल्प साकार करें। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी योगी आदित्यनाथ के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि योगी हैं तो मुमकिन है। उन्होंने भरोसा जताया कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ही मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर उनके जन्मस्थान पर बनकर तैयार होगा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विधर्मियों की मस्जिद से मुक्त होगी। हिन्दू महासभा ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का धर्मयुद्ध सदियों से जारी है। योगी आदित्यनाथ का शासन इस धर्मयुद्ध को परिणाम तक पहुंचाने में सफल होगा और बहुसंख्यक समाज का सदियों का बलिदान रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विधेयक पारित करवाने के लिए हिन्दू महासभा जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपने अपने जिलाधिकारी को सौंपेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

24 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

53 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

55 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

55 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago