मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को आकोट सिटी थाना एमपी में कार्यरत हिम्मत दौलत दांडी के जन्म दिन के अवसर पर,अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षा की किताबें वितरित की गयी, ताकि बच्चे पढ़कर अपने भविष्य को सवारते हुए देश का नाम रौशन करे।
हिकमत दांडी ने छात्रों से कहा कि थाना क्षेत्र चाहे ग्रामीण हो या शहरी, उस क्षेत्र के छात्रों को गुरु की शिक्षा व किताबी ज्ञान प्राप्त कर क्षेत्र व देश तथा अपने माता पिता का नाम उज्ज्वल कर एक अच्छे विद्यार्थी की भांति प्रकाशमान हो। अकोट सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश अहिरे के साथ पूरे अकोट सिटी थाने के स्टाफ व अधिकारियों, द्वारा छात्र छात्राओं को प्रतियोगी किताबें व नए कानून का पुस्तक वितरण किया गया। हिम्मत दांडी द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बुक वितरित करके,एक मिशाल कायम किया गया हैं। उन्होंने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं अतः आप सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल करना चाहिए, ताकि आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को उतीर्ण कर सके।अकोट अनुविभागीय अधिकारी रितु खोकर ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं को उतीर्ण कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करे और समाज मे एक अच्छे आदर्श की स्थापना कर समाज को नई दिशा प्रदान करे।इस उद्देश्य से पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सभी छात्रों ने अकोट सिटी पुलिस स्टेशन का आभार व्यक्त किया और हिम्मत दांडी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…