तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन शिक्षक घायल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, डीएम को बुलाने की कर रहे मांग

बरियारपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा):
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरुआडीह गांव के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवरिया से शिक्षकों को लेकर लौट रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार गोवंश लदी पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक रामज्ञानी प्रजापति (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग को जाम कर दिया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने पिकअप चालक और खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक रामज्ञानी प्रजापति बरुआडीह गांव के निवासी थे और लंबे समय से ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गुरुवार सुबह वह देवरिया से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के तीन शिक्षकों को लेकर लौट रहे थे, तभी गांव के ही समीप पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और रामज्ञानी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद पिकअप भी पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के समय पिकअप की गति काफी तेज थी।इधर घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगी, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे।

मृतक की पत्नी बिंदा देवी को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, उन्हें सदमा लग गया और हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

53 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

3 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

3 hours ago