महंगे शौक को पूरा करने के लिए बन गए चोर पहुच गये सलाखों के पीछे

गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)। कहते हैं कि अपराधी कितना ही शातिर क्यो ही ना हो लेकिन कानून के हाथ लम्बे होते है, महंगे शौक को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी अब अपराधी घटनाओं में बड़ी तेजी से शामिल हो रही है हालांकि जब से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश किए का कमान संभाली है अपराध और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जिसका नतीजा रहा की बड़े माफिया या तो जेल में बंद है या दुनिया छोड़कर जा चुके है, लेकिन 20 से 25 साल की युवा पीढ़ी अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजघाट थाने पर दर्ज हुआ जिसमें लाल बाबू किशन कुमार ज्वेलर्स ने शिकायत किया कि उसकी दुकान पर काम करने वाला कृष्ण कुमार वर्मा 45 लाख का सोना लेकर फरार हो गया पुलिस ने संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
क्राइम ब्रांच ,स्वाट टीम और राजघाट पुलिस में कड़ी मेहनत करके दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इनके पास से पुलिस ने पीली धातु की लगभग 40 लाख रुपए के सोना के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। घटना का खुलासा पुलिस लाइन की व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान, एसपी सिटी अभिनव त्यागी और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र सोनू वर्मा निवासी बसंतपुर थाना राजघाट उम्र 19 वर्ष और उसका साथी दिनेश गौंड पुत्र भोनू गौंड निवासी रायगंज उत्तरी थाना राजघाट उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ,उपनिरीक्षक उमाशंकर कनौजिया, उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक आशुतोष वर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक सरोज, कांस्टेबल गुलफाम, कांस्टेबल विजय मौर्य के साथ स्वाट टीम प्रभारी मनीष कुमार यादव ,क्राइम ब्रांच प्रभारी सूरज कुमार सिंह हेड कांस्टेबल करुणपति तिवारी, हेड कांस्टेबल राम इकबाल , अरुण खरवार कांस्टेबल प्रिंस राय कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

16 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

17 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

19 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

1 hour ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

1 hour ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

1 hour ago