गांव के रास्तों के लिए अभिशाप बनी हर घर जल योजना, निजात के लिए मुख्य अभियन्ता ने लिखा पत्र

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)l लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत मार्गों पर जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को मरम्मत व पुर्नस्थापित किये जाने के संबंध में मुख्य अभियन्ता (ग्रामीण) राज कुमार शर्मा ने प्रदेश के समस्त अधिशासी अभिनेताओं को पत्र जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश सं.- /2022/3393/ 76-1-2022-21/2022 दिनांक 03 अक्टूबर 2022 में निहित दिशा-निर्देशों के क्रम में जल जीवन मिशन हर घर जल के पाइप पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने हेतु काटी गयी सड़कों के पुर्नस्थापना व मरम्मत के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैl जिनका खण्ड कार्यालय द्वारा पालन नहीं किया जा रहा हैl जो अत्यन्त लापरवाही का प्रतीक हैl इससे सरकार व विभाग की छवि धूमिल हो रही है एवं दिये गये दिशा निर्देशों का पालन न किये जाने के कारण जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय प्रमुख अभियन्ता (पी०एम० लो०नि०एस०वाई० सेल), उ०प्र० लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को विषयगत प्रकरण पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है।
मुख्य अभियन्ता (ग्रामीण) श्री शर्मा ने सभी को निर्देशित किया है कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रियान्तिव की जा रही ग्रामीण पाइप पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने हेतु काटी गयी सड़कों के पुर्नस्थापना व मरम्मत तत्काल सही कराना सुनिश्चित किया जायl यदि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश सं.-61/2022/3393 /76-1-2022-21 सम / 2022 दिनांक 03.10.2022 में दिये गये निर्दशों का पालन खण्ड कार्यालय द्वारा नहीं किया जाता है तो संबंधित खण्डाधिकारी के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) 1999 के नियम-7 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

6 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

7 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

7 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

7 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

7 hours ago