अद्वैत शिवशक्ति परमधामपीठ में गुरु पर्वोत्सव: अध्यात्म और नैतिकता का अद्भुत संगम


6 से 10 जुलाई तक ड्हा बिहरा में होगा भव्य आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जनपद के ड्हा बिहरा ग्राम स्थित अद्वैत शिवशक्ति परमधामपीठ एक अद्भुत आध्यात्मिक चेतना केंद्र के रूप में निरंतर जनमानस को जागरूक करता आ रहा है। इस दिव्य स्थल की स्थापना बारह वर्षों तक मौनव्रत धारण कर शिवलीन जीवन जीने वाले परमहंस स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा की गई थी। उन्होंने अपने जीवन को साधना, सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया।

गुरुदेव के पावन समाधि दिवस के अवसर पर 6 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित गुरु पर्वोत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान नवनिर्मित समाधि मंदिर का लोकार्पण एवं गुरु-विग्रह (प्रतिमा) का अनावरण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाएगा। राजस्थान के दुर्लभ कीमती पत्थरों से निर्मित यह समाधि अपने शिल्प सौंदर्य एवं आध्यात्मिक आभा से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी।

परमधामपीठ के शांत और सुरम्य वातावरण में श्री वनखंडी नाथ इंटर कॉलेज भी स्थित है, जो गुरु-शिष्य परंपरा, शुचिता और अनुशासन का आदर्श प्रस्तुत करता है। गुरुकृपा से यह संपूर्ण क्षेत्र आज एक साधना, सेवा और संस्कार का तीर्थ बन चुका है।

परमधाम के समीप प्रवाहित भगवती सरयू नदी इस स्थान को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और अधिक पवित्र बनाती है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है, बल्कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों की प्रेरणा भी ग्रहण करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 hour ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago