अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा

निजी विद्यालयों द्वारा किये जा रहे अनैतिक एवं अवैधानिक क्रियाकलापों का लगाया आरोप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बुधवार को उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ ने गोविंद दुबे के नेतृत्व में निजी विद्यालय संचालकों द्वारा अनैतिक एवं अवैधानिक क्रियाकलापों के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराते हुए, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी विद्यालया द्वारा सत्र के मध्य में अचानक 08 अगस्त को बिना किसी पूर्व सूचना के अवकाश घोषित कर दिया गया। निजी विद्यालयों द्वारा किए गए इस कृत्य के लिए विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा गया जनपद में सभी निजी विद्यालय सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 (21) के अनुसार पूर्व प्रयोजन चौरिटेबल ट्रस्ट के रूप में निबंधित हैं, निबंधन की शर्तों तथा ट्रस्ट की नियमावली के अनुसार ट्रस्ट का उद्देश्य लाभ अर्जित करना नहीं है। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियम 11 के उप नियम-1 के अंतर्गत विद्यालय द्वारा प्रपत्र 1 के माध्यम से विद्यालय प्रबंधक द्वारा स्व घोषणा की जाती है की, विद्यालय किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह या संगठन के लाभ या किन्हीं अन्य व्यक्तियों के लाभ हेतु संचालित नहीं है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद भी इन्हीं शर्तों के आधार पर संबद्धता प्रदान करता है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के अभाव में निजी विद्यालय अपने खर्च से अधिक आय अर्जित करते रहते हैं। अप्रैल के महीने में हर वर्ष ट्यूशन फीस के अतिरिक्त एनुअल फीस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि न्याय हित में सक्षम अधिकारियों सहित एक जांच दल का गठन कर उपरोक्त आरोपों की जांच करवाने की कृपा करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago