बालाजी लान में भव्य तिरंगा महोत्सव आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बाला जी लान में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत कई वर्षों से देश और देश की आजादी के अमर सपूतों को नमन करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इसका मूल उद्देश्य है कि हम समझें कि देश हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। इस तिरंगा महोत्सव को भी इसी ध्येय से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी हितधारकों ने महोत्सव में प्रतिभाग किया, इसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं। आगे कहा कि इस महोत्सव में देश के अमर सपूतों और तिरंगा पर आधारित तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर और अलग अलग विभागों का स्टॉल लगाया गायक तथा रक्तदान का शिविर का आयोजन हुआ, जिसने कई वालंटियर ने देश के नाम रक्तदान किया। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में वालंटियर के रुप में अपने को दर्ज कराएं। इस सन्दर्भ में उन्होंने पूरी प्रक्रिया को को समझाया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा महोत्सव के द्वारा एक प्रयास देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। आपकी भागीदारी स्वतंत्रता के अमर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान, बाजार, गांव, नगर सहित सभी स्थलों को सजाएं।
स्वागत उद्बोधन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और इसकी आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि देना है। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्टालों के माध्यम से जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को तिरंगा थीम पर प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने सभी से अपील की हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर इसको न सिर्फ सफल बनाएं, बल्कि देश के प्रति अपना जज़्बा भी व्यक्त करें। यह अभियान एक भारतीय के रूप में हमे गौरवान्वित होने का मौका देता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ कस्तूरबा गांधी की बच्चियों द्वारा विजयी भवः गाने के साथ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज आनंदनगर, राजकीय हाई स्कूल सेमरा चन्द्रौली, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सहित माध्यमिक और बेसिक के छात्राओं छात्राओं ने अपनी देश भक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन से सभी की तालियां बटोरी। इसी प्रकार लोक गायक दिग्विजय मौर्या और गायक कुमार सुजीत ने भी अपनी प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ हुआ, जिनका स्वागत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैंड धुन के साथ किया। इसके उपरांत उन्होंने तिरंगा चित्र प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों द्वारा आयोजित रंगोली को देखा और जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा विभिन्न प्रतिभागियों और फ्रंटलाइन कर्मियों का सम्मान रहा। इसमें पंचायतीराज विभाग, ग्राम विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के लोग शामिल रहे। युवा खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का अंत नशा मुक्ति हेतु शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

6 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

6 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

7 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 hours ago