आईबीबी क्रोनिकल्स द्वारा भव्य ग्लोबल फैशन का आयोजन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
आईबीबी क्रोनिकल्स की अर्चना जैन द्वारा भव्य रूप से आयोजित ग्लोबल फैशन परेड का आयोजन मुंबई के सेंट रेजिस होटल में किया गया। आर्ट मीडिया ऐड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों की उपस्थिति रही, जिसमें शायना एनसी, सीमा सिंह, अनिल काशी मुरारका, श्याम सिंघानिया, महेश पाटिल और अर्चना जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रियंशु चटर्जी, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम, मोनालिसा, अनुस्मृति सरकार, विश्वजीत प्रधान, दक्ष सेठी, हैरी आनंद, खालिद सिद्दीकी, उमेश फिरवानी, और एकता जैन जैसे सितारे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा द्वारा किया गया, जबकि शो का निर्देशन शाइ लोबो ने किया।
ग्लोबल फैशन परेड 2024 में चार शोज़ हुए। पहला शो स्टाइल कास्टी (वामिका लुथिया ज्वेलरी) के लिए था, जहां मोनालिसा, दक्ष सेठी और विश्वजीत प्रधान शो स्टॉपर थे। दूसरा शो लुब्धा रितेश पोरवाल द्वारा प्रस्तुत मीट एंड ग्रीट फाउंडेशन का था, जिसमें दिव्या पोरवाल ने शो ओपन किया, और अर्चना गौतम, अनुस्मृति सरकार और दक्ष सेठी शो स्टॉपर थे। तीसरा शो ओईशी डायमंड्स का था, जिसमें सिमरन आहूजा और दक्ष सेठी ने शो ओपन किया, जबकि उमेश फिरवानी, दिव्या पोरवाल, अनुराधा गुप्ता, तरुण खन्ना और स्मृति खन्ना शो स्टॉपर रहे। ग्रैंड फिनाले बॉबी के द्वारा था, जिसमें नदया और दक्ष सेठी शो ओपनर थे, और प्रियंशु चटर्जी एवं अनुपमा कुवर शो स्टॉपर थे।
शायना एनसी ने अर्चना जैन को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना बेहद महत्वपूर्ण है और अर्चना का यह कदम सराहनीय है। सीमा सिंह, अनिल काशी मुरारका, प्रताप सरनाईक और श्याम सिंघानिया की उपस्थिति इस कार्यक्रम की महत्ता को दर्शाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

8 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago