वसूली की नोटिस देने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी,पंचायत सहायक पर लाठी से हमला

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा देउरवा का मामला

धनराशि 110000/- (एक लाख दस हजार रुपये) की वसूली हेतु नोटिस देने पर हुआ बवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल तहसील अन्तर्गत मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा देउरवा मे खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, व सफाईकर्मी के साथ 22 अगस्त को अपराहन 12.14 बजे लाभार्थिनी के आवास पर पहुँचे जिसमें लाभार्थिनी की सास जो घर के अन्दर मौजूद थी। वसूली की नोटिस देने की बात सुनकर घर से बाहर क्रोधित होकर गाली देते हुए लाठी लेकर बाहर निकली और ग्राम विकास अधिकारी तथा पंचायत सहायक के ऊपर लाठी से प्रहार की जिससे ग्राम विकास अधिकारी का फोन नीचे जमीन गिर गया तथा पंचायत सहायक का कॉलर पकड़ कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी जिसकी सूचना संबंधित अधिकारी द्वारा चौकी प्रभारी व थाना सेन्दुरिया को प्त्र देकर अवगत कराया गया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थना पत्र मे ग्राम विकास अधिकारी ने कहा है कि मै सर्वोतम विश्वकर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड- मिठौरा में कार्यरत हूं। जमुई पण्डित कलस्टर के आबंटित ग्राम पंचायत – देउरवा में खण्ड विकास अधिकारी , मिठौरा महराजगंज के पत्र संख्या 417/ लेखा पी० एम० ए० वाई.जी./ वसूली / 2023-24 दिनांक 13/07/2023 के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तगर्त जिलास्तरीय कमेटी द्वारा अपात्र किये गये लाभार्थी पुष्पा पत्नी सचिन को आवास निर्माण हेतु प्रदत्त धनराशि 110000/- (एक लाख दस हजार रुपये) की वसूली हेतु नोटिस देने हेतु ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, व सफाईकर्मी के साथ दिनांक 22/08/2023 को अपराहन 12:14PM लाभार्थिनी के आवास पर पहुँचा। नोटिस देने के दौरान लाभार्थिनी की सास जो घर के अन्दर मौजूद थी। वसूली की नोटिस देने की बात सुनकर घर से बाहर क्रोधित होकर गाली देते हुए लाठी लेकर बाहर निकली और मेरे तथा पंचायत सहायक के ऊपर लाठी से प्रहार की जिससे मेरा फोन नीचे जमीन गिर गया तथा पंचायत सहायक का कॉलर पकड़ कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। इस सम्बन्ध मे खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान को बुलाया गया है ग्राम सभा में जितने भी अपात्र है नोटिस देकर समयानुसार धनराशि वापस करने के लिए कहा गया है ऐसा न करने पर कठोर कार्यवाह किया जायेगा ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

14 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago