घोटालों का हब बना मिठौरा ब्लाक का ग्राम पंचायत कुइयां कंचनपुर

एक इंच मटेरियल डालकर कर दिया गया आरसीसी रोड निर्माण

अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से हो रहा ऐसा कार्य

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुइयां कंचनपुर मे इन दिनों भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है। राज्य वित्त से लेकर मनरेगा मे ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा कई कार्यों में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। इस ग्राम पंचायत मे दो माह पहले बने आरसीसी रोड की हालत यह है कि गिट्टीयां टूट कर बिखर रही हैं।आरसीसी रोड सरकारी मानकों के विपरित है जिसमें 4 इंच की जगह एक इंच का मटेरियल डाल कर आरसीसी रोड निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुइयां कंचनपुर मे इन दिनों अपने कार्यों को लेकर अधिकारी व ग्राम प्रधान चर्चा में हैं । ऐसे इस ग्राम पंचायत में कई कार्य हुए हैं जिसमें घोटाला किया गया है।ग्राम पंचायत में विगत एक से दो माह के अन्दर कई जगहों पर आरसीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत में रामदास के घर से नन्हे के घर तक आरसीसी रोड निर्माण किया गया है जिसका 8 अगस्त 2024 को वाउचर संख्या 5 टी एच यस एफ सी /2024-25/पी के अंतर्गत एक लाख 96 हजार 3 सौ 81 रुपए का भुगतान कराया गया है।
इस रोड की सबसे बडी खासियत यह है कि मोरंग बालू व सीमेंट की मात्रा चटनी के बराबर हुआ है। जिसका परिणाम है कि दो माह बाद से रोड़ टूटना शुरू हो गया है। ग्रामीण अधिकारियों के इन्तजार मे है कि जिम्मेदारों द्वारा बनाए गए आरसीसी रोड के स्थिति को देख सकें। इस रोड पर स्थित परमानन्द ने बताया कि इसमें सादा बालू का प्रयोग किया गया है ।आज तक ऐसा आरसी सी रोड निर्माण कार्य कभी नहीं देखा। यह रोड सरकारी मानकों के विपरित है इसके अलावा ग्राम पंचायत में और भी रोड निर्माण कार्य किया गया है जो इसी तरह बना हुआ है। अब लोगों की उम्मीद जिलाधिकारी पर टिकी है कि जांच कराकर ऐसे हुए घोटाले का पर्दाफाश किया जा सके।
ग्रामीणों मे परमानंद , कुशमावती, अंशा, राजकुमारी,सुमित्रा,मैना, निर्मला, विमला देवी आदि ने जिलाधिकारी से जांच की मांग किया है ।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

13 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

17 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

20 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

38 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago