पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई- कमिश्नर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग द्वारा गोरखपुर मंडल के समस्त खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आयुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में एनेक्सी भवन गोरखपुर में संपन्न हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त श्री एनजी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतें स्थानीय स्वशासन की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई हैं। ग्राम पंचायत जितनी अधिक सशक्त व सुदृढ़ होगी उतना ही देश के विकास का संरचनात्मक ढांचा मजबूत होगा। 73वें संविधान संशोधन के फल स्वरुप त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई हैं l विभागीय प्रशासनिक नियामक व्यवस्थाओं को नियमानुसार संपादित कराने एवं योजनाओं को सफल क्रियान्वित करने में विभागीय अधिकारियों तथा कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों से संबंधित नियामक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त विभागीय योजनाएं वित्तीय प्रबंधन ग्राम स्वराज पोर्टल एवं अन्य विभागीय पोर्टल एवं वेबसाइट की जानकारी विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनके द्वारा प्रत्येक घटक का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित कर विकास को गति प्रदान की जा सके।
पंचायतों में विकास को गति प्रदान करने में विभागीय अधिकारियों कार्मिकों के अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है पंचायतों से संबंधित वित्तीय प्रबंधन, ई ग्राम स्वराज पोर्टल, लेखा व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन तथा सेवा संबंधी विषयों की विस्तृत जानकारी एवं अन्य विभागों के पोर्टल वेबसाइट की जानकारी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को होना अत्यंत आवश्यक हैl जिससे उनके द्वारा प्रत्येक घटक पर सतत अनुश्रवण सुनिश्चित कर विकास को गति प्रदान की जा सके। यह प्रशिक्षण विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के लिए मार्गदर्शक के रूप में अत्यंत सहायक व उपयोगी सिद्ध होगी
आयुक्त रवि कुमार एनजी ने कहा कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश के प्रयास से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
तकनीकि प्रशिक्षण के साथ ही ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान के कार्य व उसके दायित्व, ग्राम सभा पंचायत की समितियां, क्षेत्र पंचायत का गठन, प्रमुख के कार्य एवं दायित्व, जिला पंचायत का गठन, अध्यक्ष के कार्य एवं दायित्व, सूचना अधिकार अधिनियम, पंचायत सिटीजन चार्टर, आहरण वितरण अधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्व, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण आदि योजनाएं विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैंl उस पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण पर विशेष चर्चा जिसमें 9 लक्ष्यों यथा गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गाँव, स्वस्थ गाँव, बाल हितैषी गाँव, पर्याप्त जल युक्त गाँव, स्वच्छ एवं हरित गाँव, आत्म निर्भर बुनियादी ढ़ाचे वाला गाँव, समाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गाँव, सुशासन वाला गाँव, महिला हितैषी गाँव योजना पंचायत में ई गवर्नेस की स्थापना और पंचायत पुरस्कार के बारे में भी बताया गयाl
कार्यक्रम में मंडल के समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के वरिष्ठ फैकल्टी व प्रबंधक, कंसलटेंट, जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी देवरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्रजेश तिवारी, बरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी द्वारा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago