उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा )
क्षेत्र के ग्राम बंजरिया इटईरामपुर धुसवा में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बारह सौ साठ लाख रुपए की लागत से बन रहे राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता की शिकायत क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह से किया है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था और ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मानक की घोर अनदेखी की जा रही है। सरकारी धन का बंदरबांट करने के लिए पीला ईंट, घटिया सीमेंट व बालू से संस्थान का निर्माण करवाया जा रहा है। मानक अनुरूप निर्माण कार्य न होने से संस्थान कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जो जनमानस के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जिला स्तरीय टीम गठित कर कार्य की जांच कराया जाना नितांत आवश्यक है। दोषी पाए जाने की दशा में कार्यदाई संस्था व ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाना जनहित में उचित है। शिकायत करने वालों में लल्लू, कुतुबुद्दीन, फिरोज खान शामिल रहे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…