गुमशुदा माँ और बच्चों को पुलिस ने परिजनो को सौंपा

गोला/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोला से दिल्ली जाने के लिए दो बच्चों के साथ निकली महिला दिल्ली नही पंहुची। जिसको लेकर परेशान परिजन के द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया। तहरीर मिलते ही पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश में जुट गयी। तकरीबन 15 दिन बाद पुलिस ने महिला व बच्चों को खोज कर परिजन को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विजय पुत्र नागेन्द्र निवासी विशुनपुर राजा ने बीते 31 मई को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि अर्चना देवी पत्नी विजय निवासी विशुनपुर राजा अपने दो बच्चों निखिल( 3) व निकिता(2) के साथ 23 मई को यह कह कर निकली की वह दिल्ली अपने बहन के घर जा रही है, लेकिन वह अपने बहन के घर दिल्ली नहीं पंहुची। पुलिस महिला और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गयी। प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि महिला बच्चो के साथ भटक कर इस्लामपुर सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल पंहुच गयी थी, जिसकी सूचना पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा फोन से दी गयी। पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा भेजी गयी तस्वीर से पति ने अपने बच्चों व महिला की पहचान की। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला व बच्चों को वापस लाया गया तथा कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजन को सौंप दिया गया। परिवार के साथ मिलने पर बच्चे और महिला बहुत ही खुश नजर आयें। वहीं महिला व बच्चों को सुरक्षित देख कर परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

1 hour ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

1 hour ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

2 hours ago