गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पूरे देश मे चौथा स्थान प्राप्त हुआ। केंद्र सरकार के द्वारा महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को सम्मानित किया गया। शनिवार को गोरखपुर पहुँचने पर गोरखपुर वासियो, पार्षदो व निगम के कर्मचारियों ने महापौर व नगर आयुक्त को बुके देकर सम्मानित किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर नगर निगम के लिए ऐतिहासिक दीन है। नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिला। इसके लिए गोरखपुर वासियो को धन्यवाद देता हूँ। गोरखपुर नगर वासियो ने इस कार्य मे बहुत सहयोग किया। जिससे यह सफलता हासिल हुआ। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दिन रात कार्य करके शहर को स्वच्छ बनाया। मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिस संकल्प व सपने को देखते हुए उन्होंने निर्देशित किया था उसी के दृष्टि में आगे बढ़ते हुए नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे देश मे चौथा स्थान प्राप्त किया है। गोरखपुर के नागरिको ने शहर को स्वच्छ बनाने में साथ दिया। गोरखपुर को कीर्तिमान स्थापित करने में मदद किया। यह उपलब्धि नगर निगम की ही नही बल्कि गोरखपुर वासियो की है। इस वर्ष चार उपलब्धि नगर निगम को हासिल हुआ है। नगर निगम को पूरे यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष हम नौवे स्थान पर है। राष्ट्रीय स्तर स्वच्छ सर्वेक्षण में 22 वे स्थान से चौथे स्थान पर पहुँच गये है। इसके साथ ही सफाई मित्र सुरक्षित शहर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। हमे वॉटर प्लस का सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए सभी पार्षदो व गोरखपुर वासियो को धन्यवाद देते है। उन्होंने आगे कहां देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए और आगे बेहतर कार्य किए जाएंगे।
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…