गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन कार्यक्रम का किया गया निर्धारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, से होने वाली रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए निर्वाचन के कार्यक्रम के विवरण में बताया है कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 05 जनवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक 13 जनवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जनवरी, मतदान की तिथि व समय 30 जनवरी को पूर्वाह्न 08 बजे से सायं 04 बजे तक, मतगणना का दिनांक 02 फरवरी निर्धारित है तथा वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न कर लिया जायेगा 04 फरवरी निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के सन्दर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद देवरिया में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद देवरिया में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार 26 दिसम्बर 2016 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago