बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर मंडल की सीनियर महिला फुटबाल टीम में देवरिया जनपद के विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कर्मी पट्टी देवरिया खेल मैदान की चयनित महिला फुटबॉल टीम के नौ खिलाड़ियों द्वारा एक अगस्त से आठ तक बनारस में चैम्पियनशिप महिला फुटबॉल खेला जा रहा है। 27 जुलाई को गोरखपुर में मंडल का ट्रायल हुआ था।ट्रायल में कुर्मी पट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की होनहार नौ महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
इसी क्रम में शुक्रवार को गोरखपुर मंडल एवं लखनऊ मंडल के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को 1/0 से हराकर विजेता बनी है।
कोच जयकुमार राव के नेतृत्व में महिला फुटबॉल खिलाड़ी अपना परचम जनपद समेत प्रदेश में लहरा रही है। गोरखपुर मंडल से चयनित देवरिया जनपद कुर्मी पट्टी खेल मैदान की महिला खिलाड़ी गोरखपुर मंडल की टीम कैप्टन बंदना कुशवाहा,आंचल गुप्ता,ममता, ज्योति,नम्रता सिंह,रुखसार खातून,अर्पणा कुशवाहा,पुष्पांजलि,सानिया ने अपने शानदार प्रदर्शन से जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। टीम मैनेजर गोरखपुर विशाल विष्ट है। जीत की खुशी में राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव,सलाउद्दीन खान, जयकुमार राव,ग्राम प्रधान अजीत सिंह,मोनू सिंह सुमित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने बधाइयां दी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…
AI निर्मित फोटो 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार,…
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…