सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बैंक आफ बडौदा के बगल में इंडस्ट्रियल एरिया के पास धीरेंद्र गुप्ता की गैस के उपकरण की दुकान में शाम लगभग 4:00 बजे गैस रिसाव से आग लग गईl जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र गुप्ता सपरिवार इसी मकान में रहते भी हैंl आग से पत्नी व बच्चों को बचाने में श्री गुप्ता बुरी तरह से झुलस गएl आग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगो ने धीरेंद्र को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचायाl जहां इनका इलाज चल रहा हैl डॉक्टर का कहना है कि आग से शरीर के अंदरूनी अंगों को कोई असर नहीं पड़ा है।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी आग पर सलेमपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मकान के आस-पास से लोगो को दूर कर दिया। आग लगने की सूचना अग्नि शमन विभाग को भी त्वरित दी जा चुकी थी लेकिन आग लगने के घंटो बाद अग्नि शमन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका ।
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…
राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…
BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…