इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स मे जयेश ट्रेनिंग क्लासेस की स्वर्णिम उपलब्धि

इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/with-the-greetings-of-sharadiya-navratri-the-district-magistrate-prayed-for-the-welfare-of-the-people-of-the-district/

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) नीता अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मे संपन्न हुए इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन गेम्स 2025 प्रतियोगिता में देशभर की 30 से 35 स्कूलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भव्य खेल महोत्सव में घाटकोपर के जयेश ट्रेनिंग क्लासेस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता अर्जित की।
अकादमी के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक जयेश वेल्हाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने क्यूरोगी और पूमसे दोनों प्रकारों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
क्यूरोगी प्रकार में : 11 स्वर्ण, 9 रजत, 2 कांस्य
पूमसे प्रकार में : 5 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य
इस प्रकार जयेश ट्रेनिंग क्लासेस ने कुल 16 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा सिद्ध किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/double-murder-due-to-land-dispute-in-siwan-husband-and-wife-killed-daughter-seriously-injured/
इस शानदार सफलता के बाद जयेश वेल्हाल ने सभी पदक विजेताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “खिलाड़ियों की निष्ठा, परिश्रम तथा प्रशिक्षकों के अथक प्रयास ही इस सफलता की असली नींव हैं।”
इस स्वर्णिम उपलब्धि में कोच निशांत शिंदे, यश दलवी, चंदन परिदा, प्रणय मुल्की, अमित यादव, कृपेश रांक्षेत्रे, स्वप्नील शिंदे और फ्रैंक कनाडिया के अथक प्रयासों का विशेष उल्लेख किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

2 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

2 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

7 hours ago