गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत लगा चौपाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में कुल तीन समस्याएं सामने आई। जिसे मौके पर उपस्थित ग्राम स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शासन व प्रशासन द्वारा उक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्राम सभा का प्रथम कार्यालय पंचायत भवन है ग्रामीण पंचायत भवन पर अपनी समस्याओं को भी रख सकते हैं बीडीओ ने सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव व रोजगार सेवक बंधु मद्धेशिया को ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अविनाश उर्फ बंटी पटेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुनील तिवारी, एडीओ आईएसबी सुधीर श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव,सुशील पटेल, अरविंद पटेल, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago