सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, परमीशन सेल, वेयर हाउस एवं एकल खिड़की का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सामाान्य) जनक प्रसाद पाठक (आई0ए0एस0) द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, परमीशन सेल, वेयर हाउस का उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश के साथ निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम के माध्यम से एफएसटी/एसएसटी टीमों के लोकेशन को देखा गया। सी-विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की जानकारी ली गई। प्रेक्षक श्री पाठक द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में फाइलों के रखरखाव को देखा तथा कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी, प्रभारी परमीशन सेल संजीव राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, सब रजिस्ट्रार, लाइजन आफिसर राकेश कुमार गुप्ता, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago