पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बनारस-प्रयागराज-रामबाग खण्ड का किया निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्रीचन्द्र वीर रमण ने 01 सितम्बर 2023 शुक्रवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे में बनारस-प्रयागराज रामबाग खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने माधोसिंह स्टेशन का गहन निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं साफ सफाई को गुड़वत्ता परक बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन मास्टर पैनल,स्टेशन भवन,सर्कुलेटिंग एरिया,संरक्षा उपकरणों,अग्निशामक यंत्रो,प्लेटफार्म,पैदल उपरिगामी पुल,रिले रूम चाभी हस्तांतरण पंजिका एवं अनुरक्षण पंजिकाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने भदोही जिले के सांसद रमेश चंद्र विन्द से औपचारिक भेंट कर क्षेत्रीय रेल यात्रियों की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं का संज्ञान लिया और उसके अनुरूप ही माधोसिंह स्टेशन पर विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार करने का आश्वासन दिया । माधोसिंह स्टेशन पर अन्य सुविधाओं हेतु भी विस्तृत चर्चा की गयी ।
इसके पूर्व महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण के दौरान हरदत्तपुर स्टेशन के निकट समपार सं-10 पर निर्माणाधीन डबल लेन सड़क उपरिगामी पुल का निरीक्षण कर उसके निर्माण की कार्ययोजना का अवलोकन किया । तदुपरांत कटका स्टेशन यार्ड के किमी संख्या 234/14-16 पर निरीक्षण स्पेशल रोककर ग्रामीणों द्वारा रेलवे अंडर पास बनाने की मांग सुनी, महाप्रबंधक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अंडर बनाकर उनकी समस्या का समाधान किया जायगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) राहुल श्रीवास्तव,मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-3 अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(आपरेशन) अनिल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(EnHM) अपूर्व स्वर्णकार सहित रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान बनारस -प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा,सेक्शनल स्पीड,विकास कार्यों की प्रगति, रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

3 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

3 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

3 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

3 hours ago