सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 1992 में स्वच्छ मन, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं सभ्य समाज निर्माण के उद्देश्य से देवरिया जिले के घुसरी मिश्र गांव में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से स्थापित गायत्री शक्तिपीठ पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रबोधिनी एकादशी “देवोत्थान एकादशी” के अवसर पर तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।
शक्तिपीठ के व्यवस्थापक पंडित दरोगा मिश्र ने बताया कि दो एवं तीन नवंबर को दो दिवसीय अखंड गायत्री जप होगा। अगले दिन चार नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी के दिन नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है। उसी दिन सायं शक्तिपीठ के साथ-साथ विभिन्न नगरों व गांवों के घरों व देवालयों में इक्यावन हजार दीप श्रृंखला प्रज्जवलित कर वृहद् दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा, जबकि दोपहर में यज्ञ पश्चात् भोजन प्रसाद एवं फलाहार वितरण का कार्यक्रम निश्चित है।
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…