मानव कल्याण के लिए गायत्री परिवार ने किया प्रार्थना सभा आयोजन

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में गायत्री बाल संस्कार शाला सुफीपुरा में बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा आस्था एवं धूमधाम से मनाया गया तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया” का स्तुति गान करते हुये गायत्री विधिविधान से यज्ञ में सामूहिक आहूतियां डालकर मानवमात्र के कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया।
बहराइच नगर स्थित गायत्री बाल संस्कार शाला सुफीपुरा में आयोजित बसंतोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री परिव्राजक राम कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि , प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर हम अपने जीवनचर्या को गति दें ताकि हम निरोगी बने रह सकें। उन्होंने आवाहन किया कि स्नेह और आत्मीयता के साथ हम सबके कल्याण की भावना आत्मसात करें तभी अपने साथ-साथ विश्व का कल्याण संभव हो सकेगा।
मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , सर्व समाज की ओर से संचालित गायत्री बाल संस्कार शाला में शोषित दलित व वंचित समाज के बच्चों को निःशुल्क प्राय गुणवत्ता परक शिक्षा देने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है इसके लिए आवश्यक है कि , समाज के वरिष्ठ जन विद्यालय संचालन में हर सम्भव सहयोग करें और विद्या दान की भावना को बलवती करें।
आयोजित कार्यक्रम में विद्या दायनी माँ सरस्वती की सामुहिक पूजन अर्चन कर संस्कार शाला को उत्कृष्ठ शिक्षण संस्थान बनाने का सामूहिक प्रार्थना भी किया गया,बसंत पंचमी पर्व उत्सव का संचालन प्राचार्या रेखा श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ गायत्री परिजन निर्मला श्रीवास्तव , परिजन मंजू श्रीवास्तव , अंशिका मिश्र , उमा वर्मा , मिथलेश वर्मा , रेखा यादव , सतीश आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर भेजा टर्मिनल, जानिए क्या रही वजह

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…

7 minutes ago

लखनऊ में सिनेमा का महाकुंभ!

AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…

16 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

6 hours ago