नरौरा बैराज व दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने से उफनाई गर्रा व खन्नौत नदी

प्रशासन एनाउंस कर आवासीय कॉलोनी व गांवों में जाकर कर रहा अलर्ट

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नरौरा बैराज (गंगा नदी) व पीलीभीत दियूनी बैराज से छोड़े गए पानी से जनपद शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को नरौरा बैराज व दियूनी बैराज से गर्रा व खन्नौत नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जनपद वासियों के लिए एक बार फिर आफत का सबब बन गई है, खन्नौत व गर्रा नदी किनारे आवासीय कॉलोनी में पानी भर गया है। वही दर्जनों गांवों में भी पानी भर गया है। शुक्रवार की शाम से बढ़ते पानी को देखते हुए लोग रात भर अपने मवेशियों व घरेलू सामान को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे रहे थे। वही प्रशासनिक अधिकारी भी एलर्ट मोड पर आ गए है और इलाकों में जाकर लोगों को अलर्ट कर रहे है। वही गांवों में धान, गन्ना आदि फसल जलमग्न हो गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago