ग्राम पंचायत बनगवां व गुमडी में गंदगी का अंबार

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)06 अक्टूबर..

ग्राम पंचायत बनगवां व गुमडी में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में सफाई नहीं कराए जाने से जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नाले-नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार प्रधान व जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन साफ सफाई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। गांव में गंदगी पसरी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।

बताया गया है कि लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी प्रधान द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण लोगों को कचरे के ढेरों के ऊपर से होकर निकलना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है, क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से बदबू आती रहती है।

लंबे समय से सफाई नहीं कराए जाने के कारण नाले, नालियों के कचरे से अटे हुए हैं। नालियों में इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और घरों का गंदा पानी सड़क के ऊपर होकर बहता रहता है।


गौरतलब है कि ग्राम बनगवां व गुमडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों को कीचड़ में से निकलना पड़ता है। स्कूल पढने वाले छोटे-छोटे बच्चे और ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपये का बजट ग्राम विकास के लिए आने के बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत के निवासियों की मूलभूत सुविधाओं को भी पूर्ण करने में रुचि नहीं दिखाई है। जिसके कारण पूरे ग्राम में नाली के निर्माण और उसके गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं कराने के चलते जगह कीचड़ फैला हुआ है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए पर्याप्त राशि भेजी गई है लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा उसका उचित इस्तेमाल नहीं किया है और सिर्फ कागजों में ही राशि का बंदरबांट कर लिया गया। ग्रामीणों ने ग्राम में फैली गंदगी को तुरंत साफ कराए जाने की मांग की है जिससे कि लोगों को संक्रमित बीमारी फैलने से बचाया जा सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम में फैली गंदगी की सफाई अगर नही हुई है तो जिम्मेदार पर कार्यवाही होगी।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

49 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

59 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago