हर यूथ को हर बूथ से जोड़ेगा गांव चलो अभियान: सुजीत प्रताप सिंह

तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विधान सभा पथरदेवा के संयोजक सुजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,बूथ प्रवासी दयाशंकर शास्त्री, भीम यादव बूथ अध्यक्ष रामफायर सिंह,शक्ति केंद्र प्रभारी मुकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के देवरिया धुस बूथ संख्या 285 व बंजरिया बूथ संख्या 292 से गांव चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा इस बार 400 पार करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। गांव चलो अभियान के तहत हर युथ को हर बुथ से जोड़ने का काम शुरू किया जा रहा है। जिससे सरकार मे हर नौजवानो को बराबर की भागीदारी मिलेगी वही मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के बारे में मिलने वाले लाभ आदि के बारे में लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम के पथरदेवा विधान सभा संयोजक व जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपनो का देश अब सच में साकार हो रहा है। सोमवार से भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान रविश सिंह, विनय पांडेय, संजय सिंह, ललन प्रसाद, अरविंद पांडेय, रामभवन प्रसाद, नरेंद्र सिंह, अवनीश दुबे, संजय यादव, संजय प्रसाद, वसीठ पांडेय रोहित प्रसाद, कृष्ण चंद्र पांडेय, रामबकस रमेश यादव, रामनिहोरा , स्माइल खान, राजन, संदीप आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

2 minutes ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

5 minutes ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

10 minutes ago

जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, पहली बार नागरिकों को मिलेगा स्व-गणना का विकल्प

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार…

13 minutes ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे…

16 minutes ago

बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)रतनपुरा के पास हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने…

19 minutes ago