गंगा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l गंगा समिति के तत्वाधान में वन प्रभाग के सौजन्य से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेशचन्द्र चौधरी, प्रबन्धक आर0ए0सी0 एकेडमी, खलीलाबाद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा किया गया। दिनेश चौधरी, प्रबन्धक, आर0ए0सी0 एकेडमी तथा विजय चौधरी, फाउण्डर, ग्रेसियस हाइब्रिड स्कल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से नदियों एवं अपने आस-पास सफाई रखने की अपील की गयी एवं प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अलावा, घनश्याम शुक्ला, उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाया गया तथा हरी झण्डी दिखाकर गंगा स्वच्छता रैली निकाला गया। जिला गंगा समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जनपदवासियों को गंगा एवं उसके सहायक नदियों तथा अपने पर्यावरण को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में काव्या चौधरी प्रथम स्थान, दीपक चौधरी द्वितीय स्थान एवं सागर जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में माही चौधरी प्रथम स्थान, गन राय द्वितीय स्थान एवं तेजस्विनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों को रमेश सिंह, प्रधानाध्यापक एवं प्रमोद कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गयां।
इस aअवसर पर घनश्याम शुक्ला, उप प्रभागीय वनाधिकारी, संतकबीरनगर, इन्द्रभान सोनकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खलीलाबाद, प्रमोद कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, संतकबीरनगर, रमेश सिंह, प्रधानाध्यापक, आर0ए0सी0 एकेडमी, विजय चौधरी, फाउन्डर, ग्रेसियस हाइब्रिड स्कल, मनीष कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, विनोद यादव, वनदरोगा, आशीष त्रिपाठी, वनदरोगा, रामस्वरूप, वनदरोगा, अमित सिंह, वनदरोगा आदि एवं आर0ए0सी0 एकेडमी के अध्यापक तथा छात्र एवं छात्रायें आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

58 seconds ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

1 hour ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

1 hour ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

2 hours ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

2 hours ago