गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, दुर्घटनाग्रस्त हुई मवेशी से टकराने के कारण अगला हिस्सा टूटा

गांधीनगर एजेंसी।गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक गाय आ गई। गाय से टकराने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रेन में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही बंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से टक्कर खाने के बाद बंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना तब की है जब बंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उस वक्त सुबह के करीब 8:17 हुए थे। 

घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 26 मिनट तक वहां रुकी रही। इसके बाद 8:45 पर उसे रवाना किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर डैमेज हो गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई है और उसे नुकसान हुआ है। इससे पहले भी मवेशियों से टकराने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हुई थी। गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल बंदे भारत एक्सप्रेस अब तक दो बार पशुओं के झुंड से टकरा चुकी है। आज यह तीसरी घटना है। भारतीय रेलवे के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ मवेशी से टकराने की घटना हुई। 

भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान के। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द सुधार दिया जाएगा। 

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

24 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

1 hour ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

3 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago