स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर


102 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में निभाई थी अग्रणी भूमिका

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम पांडेय का सोमवार को निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे और सलेमपुर विकासखंड के ग्राम मधवापुर के निवासी थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग नम आंखों से इस पुरोधा को अंतिम विदाई देने उनके निवास पहुंचे।

परिजनों के अनुसार, रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वतंत्रता संग्राम में साहसपूर्ण भूमिका

स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम पांडेय ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लिया था। उस दौर में उनका घर क्रांतिकारियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था। रामदरश राव (बांगरबारी), रघुनाथ तिवारी (सहला), मुक्तिनाथ तिवारी (टैरिया), ज्वाला प्रसाद मिश्र (पुरैनी परसिया), वसुधानंद पांडेय (बनकटा) और चुम्मन दुबे (केहुनिया) जैसे कई क्रांतिकारी उनके घर पर छिपे थे।

जब अंग्रेज अफसर लॉर्ड वेलेंक्टन को इसकी सूचना मिली, तो ब्रिटिश पुलिस ने मधवापुर स्थित उनके घर पर छापा मारा। उस समय श्रीराम पांडेय की पत्नी प्रभावती पांडेय, जो नवविवाहिता थीं, ने अद्भुत साहस दिखाते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन छानबीन में सभी क्रांतिकारी पकड़ लिए गए और प्रभावती देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में पेशी के दौरान प्रभावती देवी से माफी मांगने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। नतीजतन श्रीराम पांडेय और उनकी पत्नी दोनों को दो वर्षों की सजा सुनाई गई। वर्ष 1944 में दोनों को रिहा किया गया।

फिर से हुए गिरफ्तार

स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का यह जज्बा रुका नहीं। 1946 में पूर्णिया (बिहार) में एक बार फिर वे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हुए और गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें 13 अगस्त 1947 को रिहा किया गया — ठीक दो दिन बाद भारत स्वतंत्र हुआ।

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

श्रीराम पांडेय के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मधवापुर गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। क्षेत्रीय विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यापक वर्ग और छात्र संगठनों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Editor CP pandey

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

44 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

1 hour ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

1 hour ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

1 hour ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 hours ago