स्वालम्बी बनाने हेतु दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार ने बताया है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा परिचालित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की संस्था सेन्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पुरूषोतमपुर ( रामपुर कारखाना के नजदीक ) में ग्रामीण युवक/युवतिया जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष हो उन्हे स्वालम्बी बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है साथ ही साथ निःशुल्क खाना तथा दूर-दराज के लोगों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है।
इसी क्रम में 01 मई 2023 को ब्यूटी पार्लर ( महिलायों हेतु) कार्यक्रम चलना है इच्छुक लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। आरसेटी में 10 दिन से लेकर 45 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्वरोजगार हेतु चलाये जाते है। जैसे बैंक में कार्य करने हेतु बैंक मित्र / बैंक सखी (10 दिन), डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग (10 दिन), पेपर / फाइल उद्योग ( 10 दिन), मेन्स टेलरिंग ( 30 दिन), फैशन डिजाइनिंग (30 दिन), पापड,अचार, मसाला पाउडर व्यवसाय (10 दिन), मोमबती उद्योग (10 दिन) कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किग (45दिन), ब्यूटी पार्लर प्रबंधन (30 दिन), इम्ब्रोयडरी / वस्त्र चित्रकला (30 दिन). महिला टेलरिंग (30 दिन) बकरी पालन (10 दिन) मोबाइल रिपेयरिंग (30 दिन), अगरबती बनाना (10 दिन) आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सके ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago