Categories: Newsbeat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा रविवार को सलेमपुर नगर क्षेत्र के नजीर पिपरा में एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह मेडिकल कैंप स्व. डॉक्टर कृष्ण कांत तिवारी की स्मृति दिवस पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व नगरवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हड्डी, आंख और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस मेडिकल कैंप में डॉक्टर ए.के. तिवारी, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर एम.एम. तिवारी तथा सिटी पथॉलॉजी की टीम ने मरीजों की जांच की।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विरेंद्र जी, कोमल जी, काशीनाथ जी, उमाशंकर जी, ओमप्रकाश जी, छेदी जयसवाल जी और मधुरेश जी मौजूद रहे।

सेवा विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

19 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

19 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

20 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

20 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago