निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने कराया इलाज

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज, बरहज के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाइयाँ प्राप्त कीं।

यह स्वास्थ्य शिविर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सोंदा, देवरिया के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राम भुवन यादव, चेयरमैन लालमती हॉस्पिटल, और सुशील यादव, प्रबंधक बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह भी पढ़ें – बिजली विभाग की अपील — समय पर करें बिल का भुगतान

शिविर के संयोजक डॉ. नागेंद्र यादव (लेप्रोस्कोपी सर्जन) ने बताया कि लालमती सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्देश्य देवरिया जिले के हर घर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
शिविर में मरीजों की जांच के साथ रक्तचाप, शुगर, नेत्र, हड्डी, एवं महिला रोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गईं।

अंत में लालमती हॉस्पिटल के डायरेक्टर सत्येंद्र यादव ने सभी अतिथियों और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

11 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

11 hours ago